Breaking News
cm pushkar singh dhami
cm pushkar singh dhami

बड़ी खबर:: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाएं तेज, नए चेहरों को मिल सकती हैं जगह, पढ़ें पूरी खबर

 

देहरादून। वित्त मंत्री व संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। इसके साथ ही कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं भी जोर पकड़ने लगी हैं। वहीं धामी मंत्रिमंडल में इस बार नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान समय में कुल पांच सीटें खाली हैं। साल 2022 में जब पुष्कर सिंह धामी की दोबारा सरकार बनी, उस समय तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए। जबकि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से एक स्थान और खाली हो गई थी। वर्तमान में सीएम के अलावा कुल सात कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में एक और पद खाली हो गया है। चर्चाएं ये भी उठती रही हैं कि मंत्रिमंडल में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।

 

 

धामी सरकार में पौड़ी जिले से सतपाल महाराज और धन सिंह रावत धामी कैबिनेट मंत्री है। देहरादून की बात करें तो यहां से प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी मंत्री हैं। टिहरी जनपद से सुबोध उनियाल, वहीं अल्मोड़ा से रेखा आर्या व रुद्रपुर से सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री है। वहीं सीएम धामी स्वयं चंपावत से विधायक हैं। अब मंत्रिमंडल में से प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, व रुद्रप्रयाग जिले से कोई मंत्री नहीं हैं।

 

 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आने वाले दो दिनों में धामी मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। साथ ही नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी जल्द ही हो सकता है। इसी कड़ी में सीएम धामी दिल्ली रवाना हुये, मगर वे देहरादून एयरपोर्ट से ही वापस आ गये। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। अब राज्यपाल भी दिल्ली दौरे पर रवाना हो गये हैं। ऐसे में बन रहे सियासी समीकरणों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले एक दो दिनों में धामी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

 

 

संभावना है कि गढ़वाल के तीन और कुमाऊं के दो विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से जिस तरह का लगाव है, उसको लेकर चर्चाएं है कि तीसरी बार केदारनाथ विधानसभा सीट से विधायक बनीं आशा नौटियाल को भी पार्टी मंत्री पद से नवाज सकती है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को बैलेंस बनाए रखने के लिए भी मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय माना जा रहा है।

 

Check Also

वरिष्ठ होलियार दामोदर जोशी को किया सम्मानित

  अल्मोड़ा। नंदाराजजात यात्रा के प्रथम पड़ाव सोमेश्वर के माला गांव में वरिष्ठ होलियार दामोदर …

preload imagepreload image
14:51