Breaking News
Oplus_131072

मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने CM को सौंपा ज्ञापन, शिथिलीकरण नियमावली का शासनादेश जारी करने सहित उठाई यह मांगें

अल्मोड़ा: एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने गत दिवस जिले दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कर्मचारी हित में मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है।

कैबिनेट बैठक में शिथिलीकरण नियमावली पर सहमति व्यक्त करने पर ज्ञापन के माध्यम से सीएम का आभार जताया। कहा कि कैबिनेट बैठक में पारित निर्णय के बाद भी शासनादेश जारी न होने से सदस्यों को पदोन्नति का लाभ नही मिल पा रहा है। शीघ्र शासनादेश जारी कराने की मांग की है ताकि कुमाउं मण्डल में वरिष्ठ सहायक के रिक्त पदों को भरा जा सकें।

ज्ञापन में कहा कि मंडलीय अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित समस्त उप शिक्षा अधिकारी के पद रिक्त है। जिससे कार्य व्यवस्था के अधिकांश कार्य लंबित हो रहे हैं। लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही न होने से मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों में रोष व्याप्त है। रिक्त पदों पर स्थाई विभागीय अधिकारी की तैनाती करने तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को विभाग हित में उप शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थपित करने की मांग की है।

इसके अलावा शिक्षा विभाग के जीर्ण क्षीर्ण व संसाधन विहीन कार्यालयों को लेकर उचित कदम उठाने, मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों को उत्कृष्ट पुरस्कार दिये जाने की व्यवस्था किये जाने की मांग भी की गई।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …