Breaking News
Oplus_131072

यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरी प्रशासन व पुलिस टीम, अतिक्रमणकारियों को दी सख्त हिदायत

 

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देश के बाद मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त टीम से नगर की मॉल रोड में अतिक्रमण व नो पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। अतिक्रमणकारियों को जल्द से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त हिदायत दी गई।

एसडीएम सदर संजय कुमार के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान जगह जगह नो पार्किंग जोन और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर चालान चस्पा करने की कार्यवाही की गई। वही, माल रोड में कुछ जगहों पर प्रतिष्ठान स्वामियों को दुकान से बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। नगर में नव निर्मित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर शीघ्र संचालन करने के लिए सम्बन्धितों को निर्देशित किया।

एसडीएम ने कहा कि डीएम के निर्देश के बाद अभियान चलाया गया। माल रोड में सुगम यातायात को लेकर नए पार्किंग स्थलों के साथ ही अन्य जगहों पर पार्किंग के चिन्हीकरण पर विचार किया जा रहा है।

इस मौके पर सीओ गोपाल दत्त जोशी, सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी, एसएचओ योगेश चन्द्र उपाध्याय, राजस्व उपनिरीक्षक भुवन तिवारी, टीआई राजेन्द्र रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …