Breaking News

दायित्व मिलने के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले मेहरा, जताया आभार

कहा, जिम्मेदारी का ईमानादारी से करेंगे निर्वहन, संगठन को मजबूत करने का भी करेंगे भरसक प्रयास

 

अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेश्वर सिंह मेहरा काे उत्तराखंड सरकार में चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद मिलने के बाद उन्होंने देहरादून पहुंचकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान मेहरा ने कहा कि वह सरकार द्वारा गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे और सल्ट विधानसभा में संगठन की मजबूती के लिए भी कार्य करेंगे

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश्वर सिंह मेहरा को चाय विकास बोर्ड का दायित्व मिलने के बाद जहां स्थानीय लाेगाें समेत उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। वहीं यह दायित्व मिलने के बाद वें देहरादून पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया।

मेहरा ने कहा कि सरकार और संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं उसका वह जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। इसके अलावा सल्ट विधानसभा में संगठन में हुए बिखराव में सामंजस्य स्थापित कर पार्टी को मजबूत करने का काम भी करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मेहरा को उनके मनोनयमन पर उन्हें शुभकामनाएं दी और संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। मेहरा ने बताया कि जल्द ही वह जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालेंगे और चाय विकास बोर्ड को और अधिक ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए अधिकारियों से वार्ता कर रणनीति तय करेंगे।

Check Also

Almora: पत्रकार से अभद्रता पर भड़का आक्रोश, डीएम ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

​अल्मोड़ा: नगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के चेयरमैन द्वारा पत्रकार के साथ की गई …