Breaking News
Oplus_0

अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों में था दहशत का माहौल

अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर क्षेत्र में भी गुलदार का आतंक लगातार बढ़ रहा है। नगर के कर्नाटकखोला क्षेत्र में लंबे समय से आतंक का पर्याय बना गुलदार सोमवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

सुबह स्थानीय लोगों ने गुलदार को पिंजरे में कैद देखा। सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। टीम गुलदार को रेस्क्यू सेंटर ले गई।

वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि कर्नाटकखोला क्षेत्र के लोगों से गुलदार की आवाजाही की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद पिंजरा लगाया गया। पिंजरे में कैद नर गुलदार की उम्र करीब छह साल है। जिसे एक सप्ताह तक रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा और फिर उसे किसी सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Check Also

भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टकराईं दो कारें, एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

​हल्द्वानी: नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो …