Breaking News
Oplus_131072

चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेहरा को निदेशक ने सौंपा नियुक्ति पत्र, टी टूरिज्म को बढ़ावा देने पर दिया जोर

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद महेश्वर सिंह मेहरा ने देहरादून में निदेशक, चाय विकास बोर्ड महेंद्र पाल से नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चाय उत्पादन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उनकी आर्थिकी सुधारने और टी टूरिज्म को बढ़ावा देने की अपनी प्राथमिकता दोहराई।

देहरादून पहुंचे मेहरा ने चाय विकास बोर्ड के निदेशक महेंद्र पाल से नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। मेहरा ने इस दौरान कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में चाय विकास की तमाम संभावनाएं हैं। उन संभावनाओं को धरातल पर उतारा जा सके और अधिक से अधिक लोगों को इस व्यवसाय से जोड़ा जा सके। इसके लिए वह गंभीरता से कार्य करेंगे।

उन्होंने सीएम की मंशा के अनुरुप टी टूरिज्म को भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया और इसे बढ़ावा देने पर जोर दिया। मेहरा ने कहा कि वह शीघ्र प्रदेश के चाय बागानों का निरीक्षण करेंगे और वहां आ रही समस्याओं को दूर करने और इस व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए ठोस नीति बनाने का प्रयास भी करेंगे।

इससे पूर्व मेहरा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार में दायित्व दिए जाने पर सीएम धामी समेत पार्टी पदाधिकारियों और संगठन का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान तेजेश्वर घुघत्याल, निवर्तमान क्षेपं सदस्य रोहित मेहरा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …