Breaking News

अल्मोड़ा में सड़क हादसा, कैदियों को पिथौरागढ़ ले जा रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ हाईवे में दन्या से करीब चार किमी की दूरी पर कैदी ले जा रहा पुलिस का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सडक से नीचे गिर गया। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जेल से दो कैदियों को पिथौरागढ़ पेशी के लिए जा रहा वाहन संख्या यूके 05—0075 आटी बैंड पर असंतुलित होकर बैरिकेटिंग तोड़ते हुए करीब पैंतीस मीटर नीचे खेतों में चला गया। थाना दन्या पुलिस के घटना स्थल पहुचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहन से चालक भुवन गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के लिए दन्या भेजा।

थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल को रवाना हुई। वाहन में चालक भुवन गोस्वामी, पुलिस सिपाही नीम अख्तर, भगवान बलदिया सहित कैदी रवि भट्ट, देवेन्द्र सवार थें। इन्हें दूसरे वाहन से पिथौरागढ़ को भेज दिया गया है। चालक के बयानों के अनुसार वाहन में तकनीकि कमी आने की बात कही गयी। जिसकी वजह से वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित है।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *