अल्मोड़ा। विश्व हिंदू परिषद ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ कर निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के आकाओं द्वारा सुनियोजित तरीके से यह हमला कराया गया। यह कत्ल इंसानियत का कत्ल है, जिसका करारा जवाब देने का समय आ गया है।
जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का आश्वस्त किया है कि आतंकवादियों को उनकी सोच से भी बड़ी सजा मिलेगी, आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।
पुतला दहन में जिला मंत्री विजय सिंह सिराड़ी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लोहनी, मेयर अजय वर्मा, प्रकाश लोहनी, कैलाश गुरुरानी, अमित साह मोनू, भानु जोशी, गोविंद पिलख्वाल, दीप जोशी, दीवान लटवाल, राहुल जोशी, सुनील बिष्ट, दीप कांडपाल, कमल जोशी, महेंद्र कनवाल, आनंद कनवाल, अर्जुन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News