Breaking News

बिना सत्यापन फेरी लगा रहे चार लोगों पर कार्रवाई

अल्मोड़ा। जनपद में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया।
भतरौंजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान कस्बा, भौनखाल बाजार, भिकियासैंण, मोहान क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 72 लोगों का सत्यापन किया गया।
बिना सत्यापन फेरी लगा रहे चार बाहरी लोगों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही लोगों के किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार, घरेलु कर्मचारी आदि नहीं रखने के सख्त हिदायत दी गई।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *