आईसीएसई, आईएससी बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में अशोका हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल की छात्रा आदित्री ने जिले में पाया दूसरा स्थान
अल्मोड़ा। आईसीएसई और आईएससी बोर्ड ने बुधवार को रिजल्ट जारी कर दिया है। नगर के एकमात्र स्कूल कुर्मांचल एकेडमी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 10वीं में स्कूल के होनहार छात्र मयूह भंडारी ने 98 प्रतिशत और 12वीं में इसी स्कूल के छात्र जन्मेजय पांडेय ने 94.25 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है।
हाईस्कूल में जिले में 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ अशोका हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली की छात्रा आदित्री अग्रवाल दूसरे तथा कुर्मांचल एकेडमी के मौलिक जोशी 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहें। वही, इंटरमीडिएट में कुर्मांचल एकेडमी की मैत्रेयी पुरोहित व नकुल पांडेय 94.25 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे तथा इसी स्कूल के पार्थ पांडे 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कुर्मांचल एकेडमी में हाईस्कूल में 79 तथा इंटरमीडिएट में 65 विद्यार्थियों ने एक्जाम दिया था जिसमें हाईस्कूल में आठ तथा इंटरमीडिएट में सोलह होनहारों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इसके अलावा विद्यालय में हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों में प्रकर्श वर्मा 96.4 प्रतिशत, शुभम आर्या 95.6, मलय कांडपाल 92.6, अलीशा ताज़िम 91.8, अविका नेगी 90.4 तथा आयुष जोशी 90 प्रतिशत आदि शामिल रहे। जबकि इंटरमीडिएट में नियति बिष्ट ने 93.25 प्रतिशत, क्रिश टम्टा 93.25, मोहम्मद अलमास खान 93, आयुष उप्रेती 93, सानिया बिरौड़िया 92.75, दीया पाली 91.5, कोमल आर्या 91.25, तनवी रौतेला 91, अन्नया नेगी 90.75, हर्षिता पांडेय, चयनिका पंत तथा स्नेहा ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के हैडमास्टर केके पंत ने परीक्षाफल पर खुशी जताते हुए इसे बच्चो, शिक्षकों और अभिभावकों के आपसी तालमेल और मेहनत का परिणाम बताया है। इस दौरान सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र—छात्राओं को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया गया।
विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक मोहित बिष्ट, हैडमास्टर केके पंत, वीएस नेगी, मीनाक्षी पांडे, शमा सिद्दकी, गोपाल बिष्ट, पदमा बिष्ट, कमलेश जोशी, महेश जोशी, मधुलिका स्टीफेन्स, मनीष तिवारी, हुजिफा नईम, डॉ. चितरंजन शाह, जगदीश गुुरुरानी, चंदन नयाल, प्रिया पांडे, भारती थापा, रवि कुमार, मनीष साह, लक्ष्मण चौहान आदि ने खुशी जताई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News
