Breaking News
Oplus_131072

राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन, गोविंद सिंह रावत फिर बने हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष

अल्मोड़ा। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका, अल्मोड़ा में बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ हवालबाग का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। इस मौके पर संघ की नई ब्लाक इकाई का गठन किया गया।

मुख्य अतिथि महापौर अजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में महापौर वर्मा ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता हैं और लगातार दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर इस राज्य की प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि शिक्षण एक चुनौतीपूर्ण कार्य है‌ शिक्षकों को शिक्षण में नवाचारी तकनीक का प्रयोग कर विद्यार्थियों के लिए शिक्षण को आसान बनाना चाहिए।

ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गोविन्द सिंह रावत ने कहा कि संगठन और विभाग एक दूसरे के पूरक हैं। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु दोनों को मिलकर कार्य करना होगा।

पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ कैलाश डोलिया ने शिक्षकों के लम्बित मुद्दों पदोन्नति, वेतन विसंगति आदि का शीघ्र निराकरण पर जोर दिया।

द्वितीय सत्र में संघ की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। जिसमें निर्विरोध रूप से डॉ. गोविंद सिंह रावत फिर अध्यक्ष चुनें गए। खुशहाल महर मंत्री, देवेश तिवारी उपाध्यक्ष, पूनम भण्डारी महिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार जोशी संयुक्त मंत्री, दीप चंद्र पाण्डे कोषाध्यक्ष, चन्द्रकला वर्मा संयुक्त मंत्री महिला, अनिल पांडेय आय व्यय निरीक्षक चुने गए। संचालन राजेन्द्र सिंह खड़ायत एवं मदन भण्डारी ने संयुक्त रूप से किया। यूसी पांडे, राकेश मोहन सकलानी, विजय प्रकाश ने चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई।

यहां मण्डल मंत्री रविशंकर गुसाईं, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट, दीप चंद्र पाण्डे, धन सिंह धौनी, दीप प्रकाश जोशी, धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष राजू महरा, कपिल नयाल, नितेश कांडपाल, कैलाश नयाल, किशन खोलिया, सतीश भट्ट, राजेश कांडपाल, दिगंबर फूलोरिया, बीडी पांडे, जगदीश पांडे सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *