Breaking News
Oplus_131072

बीजेपी का डबल इंजन क्वारब में हुआ फेल, व्यापार मंडल ने सरकार व जिला प्रशासन पर उठाएं सवाल

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और नगर महासचिव वकुल साह ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग ​में क्वारब डेंजर जोन के पास पिछले करीब एक साल से लैंडस्लाइड की समस्या बनी हुई है। लेकिन प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व सत्ता पार्टी के जनप्रतिनिधि समस्या का स्थाई समाधान नहीं करा पाएं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास का डबल इंजन मॉडल क्वारब डेंजर जोन के आगे फेल हो चुका है।

बयान में कहा कि जिला प्रशासन डेंजर जोन पर तेजी से कार्य कराने के बजाय ​रात में सड़क बंद कर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है। पिछले एक साल से व्यापारी, आम जनता, यात्री, वाहन चालक सभी परेशान है लेकिन कोई भी उनकी सुध लेने वाला नहीं है। इस एक साल में व्यापारियों के व्यापार में इसका प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ा है। पर्यटन कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। क्वारब व कैंची धाम की में जाम की समस्या से पर्यटक अब अल्मोड़ा आने से बच रहे हैं। साथ ही यात्रियों को सड़क बंद होने की दशा में वैकल्पिक मार्गों से यात्रा कर अधिक खर्च वहन करना पड़ा है। लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई लेना देना नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि करीब दो सौ मीटर के लैंडस्लाइड जोन में कार्य के लिए चार से पांच मजदूर और कुछ मशीनें लगाकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। मानसून काल में कुछ ही समय बचा हुआ है बरसात के समय लैंडस्लाइड जोन पर कैसे कार्य होगा, यह सोचने का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस गति से क्वारब में वर्तमान में कार्य चल रहा है उससे डेंजर जोन के पास बहुत जल्द समस्या का समाधान होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। डबल इंजन का दंभ भरने वाली सरकार एक साल में भी समस्या का हल नहीं निकाल पाई।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि 22 मई यानि गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे जिलाधिकारी कार्यालय घेराव को व्यापार मंडल अपना पूर्ण समर्थन देगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *