Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: 21 लाख से अधिक कीमत की गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार

अल्मोड़ा। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। भतरौंजखान थाना पुलिस ने 84 किलो से अधिक गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस टीम द्वारा आईएमपीसीएल फैक्ट्री के पास मोहान चैक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने सौराल की ओर आ रही एक कार संख्या यूके 18टीए-1777 को रुकने का इशारा किया तो चालक अर्जुन उर्फ मोहित उर्फ नितिन, निवासी धनौरी काशीपुर अंधेरे का फायदा उठाकर चाबी लेकर भाग गया। लेकिन दूसरे युवक अमन चौधरी पुत्र स्व नासिर हुसैन, निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी कोतवाली काशीपुर को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें रखे नौ कट्टों में 84.075 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपितों के खिलाफ भतरौंजखान थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है। बरामद गांजा की कीमत 21 लाख 01,875 रुपये आंकी जा रही है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *