Breaking News
Oplus_131072

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने किया आंदोलन का ऐलान, एक जून से हड़ताल, ये है मांगें

अल्मोड़ा। बग्वालीपोखर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ द्वारा बैठक आहूत की गई। लम्बित समस्याओं का समाधान न होने पर डीलरों ने आक्रोश व्यक्त किया और एक जून यानि आज से आंदोलन करने का ऐलान किया है। इस दौरान डीलरों ने पूर्व विधायक महेश नेगी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि कोरोना काल में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर राशन का वितरण किया। लेकिन लंबित बिलों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक बिलों का भुगतान होने और गोदाम से राशन तोलकर देने के बाद ही डीलर ई-पॉश (ePOS)  मशीन से राशन वितरण करेंगे। डीलरों द्वारा मानदेय दिए जाने की भी मांग उठाई। कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर शासन प्रशासन को ज्ञापन भेजे जा रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते मजबूरन गल्ला विक्रेताओं को एक जून से आंदोलन करने को विवश होना पड़ रहा है।

ज्ञापन देने वालों में पूरन पुजारी, प्रकाश सिंह अधिकारी हेम लाल साह, महेन्द्र सिंह, प्रयाग दत्त, कुन्दन नेगी, नवीन भट्ट, संतोष उप्रेती, प्रकाश सती, जगदीश सिंह, जगदीश बुधानी, भूपेन्द्र काण्डपाल, रमेश चंद्र, मनोज जीना आदि शामिल रहे।

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *