अल्मोड़ा। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की चैघानपाटा स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एड. डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि पार्टी विस चुनाव और पंचायत चुनाव में सभी पदों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने का आह्वान किया।
डॉ. कुमार ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से मौजूदा सरकार ने वंचितों का पदोन्नति में आरक्षण खत्म किया, बैकलॉग बंद कर दिया। वंचित समाज पंचायत और विस चुनाव में सरकार को इसका सबक सिखाएगी।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार आर्या ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी को बूथ लेबल तक ले जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जोड़ने का काम किया जाएगा।
बैठक में चंदन राम, प्रकाश चंद्र आर्या, हरीश राम, पूरन लाल, रफीक अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, नरेश चंद्र, सुधीर कुमार, तारी राम, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश राज आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News