Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा:: सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी को दी भावभीनी विदाई, कार्यशैली व व्यवहार की प्रशंसा की

अल्मोड़ा। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम भरत त्रिपाठी का स्थानांतरण होने पर सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महापौर अजय वर्मा, पार्षदों और निगम स्टॉफ द्वारा उनका माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

स्व. विजय जोशी सभागार में आयोजित समारोह में महापौर अजय वर्मा ने सहायक नगर आयुक्त त्रिपाठी द्वारा ननि में दिए गए योगदान की प्रशंशा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वक्ताओं ने उनकी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा व जनता के साथ उनके मधुर व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी द्वारा एक कुशल अधिकारी के रूप में काफी कम समय में नगर की कई प्रमुख समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया। अपनी कार्यशैली से उन्होंने शहर के लोगों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ी है। जिसके लिए शहर की जनता हमेशा उनकी आभारी रहेगी। इस दौरान नगर निगम स्टॉफ ने उनकी ओर से मिले सहयोग के लिए नगर सहायक आयुक्त त्रिपाठी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद अमित साह मोनू ने किया।

यहां सहायक नगर आयुक्त रवीन्द्र कुमार दयाल, पार्षद रोहित कार्की, हेम तिवारी, अंजू बिष्ट, नेहा टम्टा, विकास आर्या, पूनम त्रिपाठी, कुलदीप मेर, अर्जुन बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, दीपचन्द्र जोशी, दीपक मटियाली, मिनिका टाकुल, एनसी तिवाडी, केएन पाण्डे, धीरज कुमार कांडपाल, पवन प्रसाद पाण्डे, बसन्ती बिष्ट, आशा बिष्ट, लीला रावत, गोविन्दी खाती कान्ता दुमका, पुष्कर सिंह बिष्ट, बीबी पाण्डे समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

चाहे बल्द बैचे जो, स्याल्दे जरूर जांण छू, स्याल्दे-बिखौती कौतिक पर विशेष

आज द्वाराहाट में हूं, स्याल्दे-बिखौती के मेले में। अक्सर आता ही हूं, हर साल। हमारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *