Breaking News

हरिद्वार प्रकरण में अल्मोड़ा में कांग्रेस ने फूंका BJP का पुतला, दोहरा रवैया अपनाने का लगाया आरोप

अल्मोड़ा। हरिद्वार जिले में भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा अपनी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न कराने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। मामले को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। इस मामले में कांग्रेसजनों द्वारा गुरुवार को चौघानपाटा में भाजपा का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी भाजपा नेत्री और दुष्कर्म में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर पार्टी बेटी बचाओ का नारा देती है और दूसरी ओर पार्टी की महिला नेत्री पर ऐसे संगीन अपराधों में संलिप्तता सामने आती है। यह न केवल भाजपा के नैतिक ढांचे पर सवाल खड़े करता है। बल्कि यह प्रकरण पूरे समाज के लिए शर्म और चिंता का विषय है। भोज ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अधिकांश घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आई है।

पुतला दहन में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, पूरन रौतेला, हेम चंद्र तिवारी, महेश आर्या, परितोष जोशी, कार्तिक साह, बीके पाण्डेय, गोविन्द मेहरा, भैरव गोस्वामी, अमन अंसारी, दीपक कुमार, अनूप भारती, ललित सतवाल, गोपाल तिवारी, बलवंत राणा, अशोक गोस्वामी, यश बूढ़ोली, रमेश नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *