डेस्क। उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ट्रक में चालक समेत 9 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा ट्रक देवप्रयाग में तीन धारा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम में घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया।जिसके बाद आपातकालीन सेवा 108 से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती किया गया है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक में सवार सभी लोग एनएच विभाग में मजदूरी का काम करते थे।
India Bharat News Latest Online Breaking News