Breaking News
Kotwali
Kotwali almora

आर्मी कैंट परिसर में अज्ञात चोर ने कई घरों में बोला धावा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अल्मोड़ा। नगर के आर्मी कैन्ट परिसर में चोरी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात चोर ने घरों से कई कीम​ती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शनिवार को सुबेदार सतविंदर सिंह, 19 सिख अल्मोड़ा की ओर से पुलिस में दी गई तहरीर में कहा कि आर्मी कैन्ट परिसर से 29 और 30 मई की रात में अज्ञात चोरों द्वारा खाली आवासों से वाल मिक्चर, बेसन मिक्चर, दीवार मिक्चर नल, बेसन मिक्चर सीपी, पीतल शावर मिक्चर, नल व अन्य कीमती सामान तथा आवासों से लगे ताले व दरवाजे तोड़कर चोरी कर ली गई है। जिसकी जानकारी उन लोगों को अगले दिन सुबह हुई। जिसके बाद वह खुद ही सामान की तलाश कर रहे थे। लेकिन सामान नहीं मिल पाया। उन्होंने अज्ञात चोरों को पकड़ने और चोरी की गए सामान को बरामद कराने की मांग की है।

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, चोरी की वारदात में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *