Breaking News
Oplus_131072

प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई प्रमोद साह पंचतत्व में विलीन, केमिस्ट एसोसिएशन व उपपा ने जताया शोक

अल्मोड़ा। शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई प्रमोद साह (प्रकाश मेडिकल स्टोर) का निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे। शनिवार को यहां विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमोद साह का गत शुक्रवार की शाम निधन हो गया था। वह काफी लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। अपने पेशे के प्रति हमेशा गंभीर रहने वाले प्रमोद साह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

केमिस्ट एसोसिएशन ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर विश्वनाथ घाट में दो मिनट मौन रख कर स्व. साह को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में बीएस मनकोटी, आशीष वर्मा, राघव पंत, गिरीश उप्रेती, कस्तूरी लाल, रोहित वर्मा, गगन जोशी, जितेंद्र वर्मा, जगदीश पंत, विनोद गरिया, हेम नारियाल, राजू नयाल सहित यूनियन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रमोद सा​ह के निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने शोक जताया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Check Also

ओएसडी के घर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफे का ऐलान

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *