Breaking News
panchayat chunav
panchayat chunav

अल्मोड़ा में साढ़े पांच लाख से अधिक मतदाता करेंगे गांव की सरकार का फैसला

अल्मोड़ा में दो चरणों में होंगे चुनाव, 11 विकासखंडों में 285125 पुरुष व 265366 महिला मतदाता

 

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को लेकर हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही गांव की सरकार गठन का दांव पेंच शुरू हो गया है।

जिले के 5,50,491 मतदाता दो चरणों में होने वाले चुनाव में गांव ब्लॉक और जिले की सरकार के लिए प्रतिनिधि चुनेंगे। जिले में दो चरणों में चुनाव संपन्न होगा। 24 जुलाई को पहले चरण में व दूसरे चरण में 28 जुलाई को पांच विकासखंड के मतदाता वोट डालेंगे। 31 जुलाई को मतगणना होगी।

चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। अल्मोड़ा जिले में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 24 जुलाई को ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया के मतदाता प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। 28 जुलाई को दूसरे चरण में सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग और द्वाराहाट के पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे।

जिले के 11 विकासखंडों में 1168 मतदान केंद्र और 1281 मतदान स्थल बनाए गए हैं। पंचायत निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन में 550491 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 285125 पुरुष और 265366 महिला मतदाता हैं। मतदाता सूची के मुताबिक जिले के सल्ट ब्लॉक में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक 31064 और भैंसियाछाना में 12313 सबसे कम है। पुरुषों की संख्या सर्वाधिक 34377 सल्ट में और 13368 भैसियाछाना में है।

सल्ट में सर्वाधिक 151 और भैसियाछाना में सबसे कम 59 मतदान स्थल बनाए गए हैं। ताकुला, स्याल्दे, भिकियासैंण ब्लॉक में 100-100, द्वाराहाट 137, चौखुटिया 103, ताड़ीखेत 141, हवालबाग 144, लमगड़ा 117, धौलादेवी में 129 मतदान स्थल बनाए गए हैं। गांव की सरकार के लिए वार्ड मेंबर, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। जि

ले में कुल 1160 ग्राम पंचायतें हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों सीटों की संख्या 391 है। जिला पंचायत के लिए 45 सीटें हैं।

चुनाव की घोषणा होते ही दावेदारों ने भी ताल ठोकनी शुरू कर दी है। पांच जुलाई को नामांकन की अंतिम तिथि है। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की तस्वीर साफ होते ही चुनावी रण शुरू हो जाएगा।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बारिश का मौसम भी है, उसके अनुरूप अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली जाएंगी।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *