Breaking News
panchayat chunav
panchayat chunav

पंचायत चुनाव 2025: नामांकन प्रक्रिया शुरू, अल्मोड़ा में पहले दिन 172 लोगों ने कराया नॉमिनेशन, इतने नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो जुलाई यानि बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके चलते दिनभर खंड विकास कार्यालयों और जिला पंचायत कार्यालय में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की काफी भीड़ देखने को मिली।

जिला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में पहले दिन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 2, ग्राम प्रधान के लिए 125, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 42 तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। इस तरह जिले के कुल 11 विकासखंडों में पहले दिन 172 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री भी जारी है। बुधवार को कुल 2925 नामांकन पत्र बिके। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 860, ग्राम प्रधान के लिए 1312, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 685 तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए 68 नामांकन पत्र ​बिके।

पंचायत चुनाव कार्यक्रम के तहत 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 और 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है। दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा। जिसका चुनाव चिन्ह का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा। दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना एक साथ 31 जुलाई को होगी।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *