Breaking News
Congress logo
Congress

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, इस सीट पर नहीं उतारा उम्मीदवार

अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस की तैयारियों जोर शोर से चल रही है। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को जिपं सदस्य के पदों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने सांगठनिक जिला अल्मोड़ा की 23 सीटों में से 22 पर अपने प्रत्याशी घोषित किए है। जबकि धामस सीट को स्वतंत्र रखा है।

खत्याड़ी सीट से भगवती लटवाल, पल्यूड़ा से संतोष कुमार, कुमौली से हेमा आर्या, डीडा से चंद्रशेखर परिहार, डिगरा से कुंदन भंडारी, छानी ल्वेशशाल से प्रकाश खाती, डांगीखोला से रणजीत राम, सकनियाकोट से रोशन नयाल, सुनौली से पूजा टम्टा तथा गढ़स्यारी से निशा कनवाल को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया हैं। पार्टी इससे पहले बीते रोज 12 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव में माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है। भाजपा में अधिक उम्मीदवार होने से कई सीटों पर कलह है जिससे पार्टी बैकफुट पर है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में ग्रामीण जनता भाजपा को सबक सिखाने के मूड में है।

Check Also

news logo

ताकुला और धौलादेवी ब्लॉक के 10 विद्यार्थियों को मिलेगी मंजुल स्मृति छात्र​वृत्ति, इस दिन होगा कार्यक्रम

  अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति आयोजन समिति द्वारा इस बार नगर स्थित राजा आनंद सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *