Breaking News
Oplus_131072

पंचायत चुनाव से तय होगी मिशन 2027 की राह, भाजपा-कांग्रेस मजबूत कर रही विधानसभा चुनाव की नींव

 

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के अभ्यास मैच के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि यह चुनाव बहुत कुछ तय करने वाला है। मंत्री, विधायकों के साथ ही पार्टी के सीनियर नेता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्याशियों व समर्थकों के साथ दिन रात एक किये हुए हैं। सभी ने प्रत्याशियों को जीताने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है।

 

पंचायत चुनाव के रिजल्ट से काफी हद तक यह साफ हो जाएगा कि जिले के ग्रामीण अंचल के साढ़े पांच लाख से अधिक मतदाताओं का रूख किस ओर है। जिसके चलते राजनीतिक पार्टियां पंचायत चुनाव के बहाने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथों को मजबूत कर रही है। प्रत्याशियों के समर्थन में गांव-गांव की खाक छान रहे पार्टी नेता भी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जमीन तैयार करने में जुटे हुए हैं।

 

सीटिंग विधायकों के लिए भी यह पंचायत चुनाव खास है। विधायकों का ढाई साल से अधिक का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में पंचायत चुनाव का रिजल्ट तय करेगा कि किस विधायक की अपने क्षेत्र में पकड़ मजबूत है और कौन जनता का काम करने में नाकाम रहे हैं।

 

पहले चरण के चुनाव में जिले के छह विकासखंड के मतदाताओं ने अपने मत के साथ यह साफ कर दिया होगा कि विधायक गांव में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं। आगामी 31 जुलाई को पंचायत चुनाव के रिजल्ट घोषित होने के साथ ही इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

क्या बोले पार्टी पदाधिकारी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा, जिला पंचायत की जितनी भी सीटों पर कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे है वहां हम मजबूत स्थिति में है। अन्य पदों पर भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। दोबारा फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का बनेगा। हमें पूरी उम्मीद है कि पंचायत चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा, भाजपा जनता की समस्याओं की सुध लेने वाली पार्टी है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पहले लोकसभा फिर निकाय में अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया और अब पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हैं। यह सही बात है कि हर चुनाव एक आंकलन होता है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। इस पंचायत चुनाव के नतीजे भी भाजपा के पक्ष में होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही सभी ब्लाकों में भाजपा अपना प्रमुख बनाएगी।

 

Check Also

‘साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव’ कार्यक्रम में संघर्षशील महिलाओं का सम्मान

  अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला शाखा द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *