अल्मोड़ा। जिले में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पूरे सम्मान व गर्व के साथ मनाई गई। इस दौरान कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए बहादुर जवानों के पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
कैंट स्थित शहीद स्मारक में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा, महापौर अजय वर्मा, सीडीओ रामजीशरण शर्मा, प्रभारी कमान अधिकारी मेजर राहुल तिवारी समेत पूर्व सैन्य अधिकारियों व अतिथियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं पुष्पचक्र अर्पित कर वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सैन्य टुकड़ी द्वारा शहीदों के सम्मान में सलामी दी गई। इस दौरान कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले वीर सपूतों के परिजनों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि 26 जुलाई कारगिल में वीरगति को प्राप्त होने वाले जांबाजों को याद करने व बहादुर जवानों के गौरवगाथाओं को दोहराने का दिन है। देश रक्षा के लिए कई शूरवीरों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने प्राणों की आहुति दे दी। शहीदों व उनके परिवारों के इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल विजय मनराल ने कहा कि 26 जुलाई, 1999 की तारीख भारत की पाकिस्तान पर जीत और हमारे जवानों की बहादुरी की गाथाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान अमर हैं।
यहां सैनिक लीग के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र तिवारी, नरेन्द्र सिह, महेन्द्र सिह मेहरा, राजकुमार बिष्ट, कैलाश चन्द्र काण्डपाल, देवेन्द्र कुमार, लाल सिह, हेमन्त लाल वर्मा, चम्पा देवी, पूरन सिह सिराड़ी, एमएस बिष्ट, सुरेन्द्र सिह बिष्ट, एमएस बिष्ट, पीजी गोस्वामी, विनोद गिरि, सुरेन्द्र लाल टम्टा, पूरन सिह मेहता, राजेश बिष्ट सहित गैरीसन अल्मोड़ा के जवान, वीर नारियां, एनसीसी कैडट्स च अन्य लोग मौजूद रहे।
एनसीसी कैडट्स ने मनाया कारगिल विजय दिवस
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। परिसर स्थित शहीद स्मारक एवं शौर्य दीवार में पुष्प अर्पित कर कारगिल के जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट ममता पंत ने कहा कि देश की सेवा एवं रक्षा हमारा सबसे बड़ा धर्म है। हमें अपने सैनिकों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए, साथ ही उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां अंडर ऑफिसर बरखा मुस्यूनी, सार्जेंट निधि मेहता, आकांक्षा पिलख्वाल सहित कई कैडट्स मौजूद रहे।
कारगिल के अमर सपूतों को किया याद
अल्मोड़ा। राइंका कमलेश्वर में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम से मनाए गया और वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर 77 बटालियन एनसीसी के सीएचएम (कम्पनी हवलदार मेजर) विजय सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यहां प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल, संगीता पंत, रेणुका जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ इन्द्रा बिष्ट, चन्द्र प्रकाश बिष्ट, प्रेमा कैड़ा, ललिता रौतेला, निर्मला लोहुमी, गोविन्दी, अंजना नेगी आदि मौजूद रहे।
पीएम श्री जीजीआईसी द्वाराहाट में कारगिल विजय दिवस मनाया गया तथा ऑपरेशन विजय में वीर गति को प्राप्त हुए अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य सोनिका नेगी, प्रवीणा आर्या, माया मेहरा, डॉ मंजू रावत, सुरभि पंत, दीपा उपाध्याय, चित्रा पांडेय, किरन बिष्ट, दीपा घुघत्याल, अनिता कोठारी, रेनू तिवारी, भावना जोशी, आलिया सैफी, तनुजा आदि सभी छात्राएं मौजूद रहीं।
India Bharat News Latest Online Breaking News