Breaking News
Oplus_131072

पोलिंग बूथ की वायरल वीडियो पर डीएम ने बैठाई जांच, एडीएम करेंगे मामले की जांच

 

अल्मोड़ा। पहले चरण के चुनाव से पहले चौखुटिया विकासखंड के मतदेय स्थल संख्या 95 प्राथमिक पाठशााल ऊंचावाहन से वायरल हुए वीडियो मामले का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने मामले में एडीएम को जांच के आदेश दिए है। और एक सप्ताह में प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को सौंपने के निर्देश दिए है।

 

डीएम ने कहा मतदान से एक दिन पहले 23 जुलाई को मतदान के लिए बूथ पर किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं होने का एक भ्रामक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया गया है। प्रथमदृष्टया यह वीडियो सम्बन्धित मतदान कार्मिकों में से ही किसी एक द्वारा तैयार कर प्रसारित किया जाना प्रतीत होता है।

डीएम ने कहा मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर या फिर कुछ कमियां पाई जाने पर डयूटी में तैनात कार्मिकों को सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों से वार्ता कर उसका समाधान किया जाना चाहिए। लेकिन इसके विपरीत उनके द्वारा वीडियो वायरल कर प्रशासन की छवि को धूमिल एवं मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किये जाने का प्रयास किया गया। जो संबंधित कार्मिक की अपने दायित्यों के निर्वहन के प्रति उदासीनता का परिचायक है तथा कर्मचारी आचरण नियमावली का भी उल्लंघन है।

डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए एडीएम सीएस मर्तोलिया को नामित किया है। प्रसारित वीडियो में दर्शित सम्पूर्ण तथ्यों की जांच करते हुए वीडियो वायरल करने वाले कार्मिक को चिन्हित कर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई के लिए सुस्पष्ट जांच आख्या एक सप्ताह में अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

डीएम ने कहा अगर मतदान स्थल पर मतदान के लिए समुचित व्यवस्थाएं नहीं थी तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए जांच आख्या में इसका उल्लेख किया जाए।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *