Breaking News
Oplus_131072

चुनाव से पहली रात जमकर हुआ हंगामा, कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चुके उम्मीदवार!

अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चुके। जाति, बिरादरी, पड़ोस, जान पहचान का वास्ता देकर वोट तो मांग ही रहे थे, लेकिन चुनाव से पहली रात कई स्थानों पर शराब, चिकन पार्टियां सजाकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास चलता रहा।

एक दूसरे उम्मीदवार के हथकंडों को भांप चुके समर्थकों ने पूरी रात गांव की सीमाओं पर पहरेदारी भी दी, ताकि विरोधी उम्मीदवार उनके वोटो को प्रभावित नहीं कर सके।

 

रविवार रात नगर से लगे माल, दुगालखोला, पहल, खत्याड़ी और अन्य गांवों में रात भर हंगामा चला। आरोप लगाया की विरोधी प्रत्याशी वाहनों में शराब भरकर वोटरों को प्रभावित करना चाहते हैं। सूचना पर पुलिस भी रात में पहुंचती रही।

 

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया रविवार रात कई स्थानों पर हंगामा और शराब पहुंचने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कहीं शराब बरामद नहीं हुई।

 

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *