Breaking News

डॉ अलकनंदा अशोक अध्यक्ष व मनकोटी चुने गए बैडमिंटन संघ के सचिव

अल्मोड़ा। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के चुनाव को लेकर आमसभा की गई। जिसमें एक बार फिर से डॉ अलकनंदा अशोक अध्यक्ष, बीएस मनकोटी सचिव व कोषाध्यक्ष राम अवतार को चयनित किया गया। जबकि आम सभा द्वारा कार्यकारणी चुनने का अधिकार अध्यक्ष व सचिव को दिया गया।

आम सभा में प्रदेश भर से डेलिगेट पहुचें। खराब मौसम के कारण कुछ डेलिगेट नहीं पहुंच पाएं। जो वर्चुअली सभा में जुड़े। आम सभा द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ियों द्वारा ऐतिहासिक प्रदर्शन करने पर बधाई दी गई। तय किया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व, चयनित खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाया जायेगा। जिसमें श्रेष्ठ प्रशिक्षिकों, ट्रेनर्स की मदद ली जाएगी। ताकि खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर पाएं।

सभा में यह भी तय किया गया कि अगले वर्ष अल्मोड़ा जिले में ईस्ट जोंन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप व प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता, देहरादून में आयोजित करने के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया से अनुरोध किया जाएगा।

सभा की अध्यक्षता करते हुए उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न व पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने बैडमिंटन खेल के विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही भव्य प्रदेश प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिला बैडमिंटन संघ को बधाई दी।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *