Breaking News
Oplus_131072

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के पदों के लिए नामांकन आज

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए सोमवार यानि आज नामांकन की तिथि निर्धारित है। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सल्ट को छोड़ अन्य दस विकासखंडों में पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वही, कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष समेत धौलादेवी को छोड़कर ब्लाक प्रमुख पद के लिए भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।

भाजपा ने जिले के दस ब्लॉकों के लिए क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। द्वाराहाट में ममता भट्ट, भिकियासैंण में सतीश नैनवाल, धौलादेवी से आशा नेगी, भैंसियाछाना नीना आर्या, लमगड़ा त्रिलोक रावत, हवालबाग से हिमानी कुंडू प्रत्यासी घोषित किया है। चौखुटिया से चेतना नेगी, ताकुला से मीनाक्षी आर्या, ताड़ीखेत में विमला रावत और स्याल्दे ब्लाक से मथुरा पंत को भाजपा ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया है।

 

भाजपा का केवल सल्ट ब्लॉक में ही प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने में दूर है। पार्टी ने केवल जिले के एकमात्र ब्लॉक धौलादेवी में लीला बिष्ट को प्रत्याशी घोषित किया है।

 

Check Also

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक धरना, नए लेबर कोड समाप्त करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *