Breaking News
Oplus_131072

पंचायत चुनाव:: अल्मोड़ा में जिपं अध्यक्ष के लिए 3 और उपाध्यक्ष पद के लिए 2 नॉमिनेशन, बीजेपी-कांग्रेस ने बहुमत से अधिक सदस्य होने का किया दावा

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख के पदों के लिए सोमवार को नामांकन हुए। इन पदों के लिए चुनाव 14 अगस्त को होना है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद में तीन और उपाध्यक्ष पद पर दो नामांकन दाखिल हुए।

भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी हेमा गैड़ा, कांग्रेस से सुनीता कुंजवाल और यूकेडी से सरस्वती किरौला ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के शंभू सिंह और भाजपा से सुरेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद भाजपा और कांग्रेस ने बहुमत से अधिक सदस्य होने का दावा जताया।

 

सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंची। उन्होंने दो सेटों में अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। कांग्रेस की ओर से ही से शंभू सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए नाम दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों ने आरओ (सीडीओ) रामजी शरण शर्मा को नामांकन पत्र सौंपे।

 

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

 

 

इसके बाद समर्थकों की भारी भीड़ के साथ भाजपा प्रत्याशी हेमा गैड़ा ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंच नामांकन कराया। पार्टी की ओर से सुरेंद्र सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा।

 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर निगम प्रमुख अजय वर्मा, कुंदन लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, प्रेम लटवाल, देवेंद्र बिष्ट समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।

 

 

उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से सरस्वती किरौला ने पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उक्रांद नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला आदि शामिल रहे।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। जीत किसकी होगी इसका पता 14 अगस्त को मतगणना के बाद चल जाएगा। फिलहाल अंत समय में भी दोनों ही दल चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

 

Check Also

Big news

क्वारब बाईपास बस एवं बड़े वाहनों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद, प्रशासन ने यात्रियों व वाहन चालकों से की यह अपील

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब बाईपास के पास यात्रियों व वाहन चालकों की मुश्किलें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *