Breaking News
Oplus_131072

Breaking news:: हवालबाग ब्लॉक प्रमुख चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, बबीता भाकुनी ने BJP कैंडिडेट हिमानी कुंडू के नामांकन पर जताई आपत्ति, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक प्रमुख चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर है। ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी व निवर्तमान प्रमुख बबीता भाकुनी ने भाजपा प्रत्याशी हिमानी कुंडू के नामांकन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इन मामले में निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।

 

बबीता भाकुनी का आरोप है कि हिमानी कुंडू का नाम नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम व अल्मोड़ा में शैलगूँठ गांव में दो जगह मतदाता सूची में है। उन्होंने हिमानी कुंडू पर मतदाता सूची में दो जगह नाम होने का मामला नामांकन पत्र में छिपाने का आरोप लगाया है।

 

बबीता भाकुनी का यह भी आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी हिमानी कुंडू ने उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 9(6), 9(7) का उल्लंघन किया है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए हिमानी कुंडू के नामांकन पत्र को खारिज करने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह है कि शिकायत के बाद इस मामले में निर्वाचन विभाग क्या एक्शन लेता है।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *