Breaking News
Oplus_131072

नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा का गर्मजोशी से किया स्वागत

अल्मोड़ा। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा के पहली बार जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके स्वागत में जगह-जगह भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

खोला जिला पंचायत सीट से सदस्य और उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद हेमा गैड़ा शनिवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंची। मनिआगर, तोली, पनुवानौला, आरतोला, गुरुड़ाबाज, गैगहट, धौलादेवी, दन्या ध्याड़ी, बसोली, भनोली, गुणादित्य आदि स्थानों पर स्थानीय लोगों व महिलाओं ने जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा का फूल मालाओं से स्वागत किया।

 

स्थानीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा यह जीत भाजपा की रीति नीति और कार्यकर्ताओं कड़ी मेहनत का नतीजा है। नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व व विधायक मोहन सिंह मेहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जागेश्वर क्षेत्र समेत जिलेभर के विकास के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगी। बिना भेदभाव के सरकार की योजनाओं को लाभ जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, गोपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष डीके जोशी, महेंद्र सिंह मेहरा, हेम चंद्र पांडे, हरीश प्रसाद ,गोधन सिंह, राजेंद्र रौतेला, प्रताप सिंह, जीवन सिंह, हेमंत शाह, खीम सिंह, हरीश नेगी, भरत जोशी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Check Also

Big news

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक, TET की अनिवार्यता, प्रमोशन समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

-मंत्री बोले, सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान -कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *