Breaking News
Oplus_131072

कोसी नदी में मछली पकड़ने के दौरान बहा युवक, शव बरामद

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: कोसी नदी में मछली पकड़ने गए युवक की नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। युवक का शव एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की मदद से घटनास्थल से करीब छह किमी. दूर बरामद किया गया। पंचनामे के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह मदन कश्यप (25) पुत्र भगवान दास कश्यप, निवासी बम्बाघेर रामनगर, रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ कोसी बैराज रामनगर के पास स्थित लट्ठा महादेव क्षेत्र में मछली पकड़ने गया था। बताया जाता है कि इस दौरान अचानक मदन का पैर फिसल गया। जिससे वह कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार और ग्रामीणों ने युवक की तलाश की। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम की मदद से संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया।

 

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम को युवक का शव हनुमान धाम के पीछे कोसी नदी से बरामद किया गया। कोतवाली के एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि पुलिस ने बरामदगी के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *