Breaking News
Oplus_131072

पिथौरागढ़ में पहाड़ से बरसी मौत, आधी रात में घर में गिरा बोल्डर, किशोर की मौत

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी के ऊपर से आया बोल्डर दीवार तोड़ते हुए घर मे जा गिरा। इससे एक किशोर की बोल्डर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

 

घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे की है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित देवतपुरचौड़ा गांव निवासी रघुवीर प्रसाद, नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव राम के मकान में पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढ़कता हुआ दीवारें तोड़ते हुए अंदर घुस गया। बोल्डर ने घर में सो रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर गहरी नींद में सो रहा पूज्य कुमार उर्फ प्रिंस उम्र 11 साल बोल्डर के नीचे आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए।

 

सूचना के बाद सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन मय फायर रेस्क्यू टीम, थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडेय मय पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पहुंचे।

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने मीडिया को बताया कि सोमवार देर रात लगभग एक बजे पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण एक 11 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई थी। दो लोग घायल हो गये थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों ने मौके जाकर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया था।

 

 

Check Also

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक धरना, नए लेबर कोड समाप्त करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *