इंडिया भारत न्यूज डेस्क: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 22 दिन पहले हुए योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ज्येाति की गला घोंट कर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
31 जुलाई को योग ट्रेनर ज्योति मेर की लाश उसके किराए के कमरे से बरामद हुई थी। मामले में पुलिस ने योग ट्रेनर संचालक दो भाइयों अभय और अजय के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ज्योति और अजय के बीच प्रेम संबंध थे। अजय और ज्योति के बीच नजदीकी बढ़ती गई। और अजय ने अभय को पैसे देना बंद कर दिया था। जिसके चलते अभय ज्योति से खुन्नस रखता था। उसने ज्योति के हत्या की साजिश रची और किराए के कमरे में घुसकर दुपट्टे से ज्योति का गला घोंट दिया। इसके बाद हत्यारोपी नैनीताल होकर नेपाल चला गया। किच्छा वापस आने पर पुलिस ने हत्यारोपी अभय को गिरफ्तार कर लिया।
India Bharat News Latest Online Breaking News