Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में उत्साहपूर्वक मनाई मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 138 वीं जयंती

अल्मोड़ा। महान समाज सुधारक व समतामूलक समाज के अग्रदूत राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 138 वीं जयंती मंगलवार को उत्साहपूर्वक मनाई गई। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान समेत अन्य लोगों ने चौघानपाटा में ले. कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जयंती समारोह समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने समतामूलक समाज की अलख जगाई। वह सर्वसमाज के नेता थे। शिल्पकार समाज के साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।

 

समिति अध्यक्ष महेश चंद्र आर्या ने कहा मुंशी हरिप्रसाद टम्टा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में खासकर महिला शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अल्मोड़ा व उत्तराखंड को देशभर में पहचान दिलाई।

 

इस मौके पर समिति सदस्यों द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन सौंप व डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के नाम पर धर्मशाला के पुनर्निर्माण करने पर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम का आभार जताया। और धर्मशाला का नाम पूर्व की भांति हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला अल्मोड़ा रखने की मांग की गई।

 

यहां भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट जी, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, दयाशंकर टम्टा, महेश प्रसाद टम्टा, महेश चंद्र आर्या, पूरन रौतेला, दीपेश टम्टा, डाॅ दिवाकर टम्टा, सावन टम्टा, हरीश लाल, प्रकाश चंद्र आर्या, सुरेन्द्र कुमार, एके सिकंदर पवार, बिटटू कर्नाटक, विनीत बिष्ट, रवि रौतेला, ललित लटवाल, त्रिलोचन जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, नवीन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *