Breaking News

Almora-(big breaking): पिंजरे में कैद हुआ दहशतगर्द गुलदार, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। नगर के गोलनाकरड़िया क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। वन विभाग की टीम ने पिंजरे में फंसे गुलदार को रेस्क्यू सेंटर एनटीडी पहुंचा दिया है।

 

गौरतलब है कि गोलनाकरड़िया, चीनाखान, गणेशीगैर में इन दोनों गुलदार का आतंक चरम पर है। गुलदार की बढ़ती चहलकदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। रिहायशी इलाके में लगातार गुलदार दिख रहे हैं जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने गणेशीगैर में पिंजरा लगाया था। लेकिन कई दिनों से गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पा रहा था।

 

आखिरकार मंगलवार रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। रात को लोगों को गुलदार की दहाड़ सुनाई दी। सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। और गुलदार को रेस्क्यू सेंटर एनटीडी पहुंचाया गया।

 

गुलदार के पिंजरे में फंसने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तीन से चार गुलदार और हैं जो लगातार लोगों के पालतू कुत्तों के साथ ही अन्य मवेशियों को अपना निवाला बना रहे है। उन्होंने वन विभाग से दूसरे स्थानों ओर पिंजरा लगाने की मांग की है।

 

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *