Breaking News
death
death

पूर्व जिपं अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर कांग्रेस, अधिवक्ताओं व पत्रकारों ने जताया शोक

अल्मोड़ा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व द्वाराहाट विधानसभा से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

कांग्रेसजनों ने कहा कि उमा बिष्ट का निधन संगठन एवं समाज दोनों के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोक सभा में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, तारा चंद्र जोशी, दीप डांगी, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार, महेंद्र बिष्ट, पवन सिंह मेहरा, निर्मल रावत, दीपेश काण्डपाल, गणेश मेहता, पारितोष जोशी, अरविंद रौतेला, दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजू चिलवाल सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

पूर्व जिपं अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अधिवक्ता केवल सती, बार सोसिएशन के उपाध्यक्ष कविंद्र पंत, उपाध्यक्ष भावना जोशी, जगदीश तिवारी, मोहन सिंह देवली, हिमांशु मेहता, महेश चन्द्र, निर्मल रावत, नितिन रावत, इन्तखाब आलम कुरेशी, वैभव पाण्डेय, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।

 

उधर, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा विष्ट के निधन पर शोक जताया है। दो मिनट का मौन रखकर स्व. उमा बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शोक जताने वालों में यूनियन अध्यक्ष सुरेश तिवारी, अशोक कुमार पाण्डे, हरीश भण्ड़ारी गोपेश उप्रेती, अमित उप्रेती, उदय किरौला, सोनू सिजवाली, दयाकृष्ण काण्डपाल आदि शामिल रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *