Breaking News

बिग ब्रेकिंग: स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, कई बच्चे हुए चोटिल, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटकर खाई में गिर गई।​ इस दौरान बच्चों और राहगीरों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी बच्चों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

यह हादसा लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में बरेली रोड के जयपुर बीसा गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू क्षेत्र के पदमपुर देवलिया गांव में एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर रामपुर रोड क्षेत्र से आ रही थी। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी बच्चों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

घटना की खबर सुनते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया और अभिभावक स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों की कुशल पूछने में जुटे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पदमपुर देवलिया के बीच चौराहे के समीप दो स्कूल बसें आपस में साइट ले रही थी, तभी एक बस अधिक किनारे चले जाने के चलते सड़क के किनारे खाई में पलट गई। जैसे ही स्कूल बस सड़क किनारे पलटी तो बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Check Also

बड़ा हादसा: बेकाबू ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

नैनीताल: नैनीताल जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मल्लीताल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *