Breaking News
Oplus_131072

सहकारिता समूह की वार्षिक आम बैठक में लाभार्थियों को बांटे चेक

 

अल्मोड़ा। धौलछीना में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना द्वारा अंगीकृत जय भारत स्वायत्त सहकारिता समूह के वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह की अध्यक्ष प्रेमा बिष्ट द्वारा की गई।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा अत्यधिक गरीब तथा एकल उद्यमियों को दिए जा रही आर्थिक मदद की सराहना की। उन्होंने लाभार्थियों से ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की।

 

विधायक तिवारी ने लाभार्थियों को तीन लाख 63 हजार के चेक वितरित करते हुए लाभार्थियों से कहा कि प्राप्त धनराशि का उपयोग स्वरोजगार में करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

 

सहकारिता अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सहकारिता द्वारा पिछले एक वर्ष में सात लाख का व्यवसाय कर 72 हजार का लाभ अर्जित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच समूहों को पुरस्कृत किया गया।

 

कार्यक्रम में क्षेपं सदस्य चंद्र सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान प्रेमा बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, सहायक प्रबंधक रीप परियोजना संदीप सिंह, मनोज बोरा, अनूप कुमार समेत कई महिलाएं मौजूद रही।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *