Breaking News

शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को तर्पण देकर प्रतियां जल में बहाई, 17 को मुख्यमंत्री आवास कूच

 

अल्मोड़ा: राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारणी के आह्वान पर चौघानपाटा गांधी पार्क में जनपद कार्यकारणी के तत्वाधान में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को तर्पण देकर प्रतियां जल में प्रवाहित की गई। सीधी भर्ती नियमावली की प्रतियों के विसर्जन के साथ ही संकल्प लिया कि जब तक शिक्षकों की न्यायोचित मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक असहयोग आन्दोलन जारी रहेगा।

 

वर्तमान में राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखंड अपने प्रमुख मांगों पदोन्नति, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्तीकरण, स्थानांतरण लागू करवाने के साथ ही विभाग व शासन में वर्षों से लंबित 34 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। जिला कार्यकारिणी में सभी सदस्यों से 17 सितंबर को मुख्यमंत्री के आवास कूच कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

 

तर्पण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपाल चिलवाल, जिला मंत्री राजू महरा, बीडी पंत, खुशहाल महर, बृजेश डसीला, राजेंद्र खरायत, हुकुम सिंह पलियाल, वीरेंद्र सीज़वाली, चारु जोशी, ललित तिवारी, हीरा सिंह डोबाल, हीरा सिंह बोरा, कैलाश सिंह डोलिया, चंचल सिंह पपोला, दीप जोशी, दीप पांडे, सुरेश वर्मा, किशन खोलिया, जनार्जन तिवारी, कमल गोस्वामी, डॉ प्रकाश पंत, भारत भूषण जोशी, नितेश कांडपाल, देवेश बिष्ट, राधा लसपाल, पूनम भंडारी, पंकज भट्ट, घनश्याम पांडे, चंदन महरा, वीरेंद्र नेगी, तारा सिंह, अनिल कड़ाकोटी, भगवत बगड़वाल, गौरव नेगी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *