Breaking News

लंबित मांगों को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के बैनर तले गांधी पार्क चौघानपाटा में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ललित भाकुनी को सौंपा गया।

इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड की विसंगति को दूर करने, एसजीएचएस के तहत लंबित भुगतान, फारगो नियमावली विसंगति निराकरण, शिथिलीकरण शासनादेश के बाद पदोन्नति, सेवारत शिक्षकों हेतु टीईटी की बाध्यता को समाप्त करने, स्थानांतरण एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन, अशासकीय विद्यालयों में नियुक्त प्रक्रिया शुरू करने आदि मुद्दों पर कार्यवाही करने की मांग की गई।

अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की नीति दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्मिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने जिला स्तर पर विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने, समायोजित बेसिक शिक्षकों के प्रकरणों का निस्तारण, प्रधानाचार्य व प्रवक्ता के रिक्त पदों पर पदोन्नति, रिक्त पदों पर नियुक्ति, चतुर्थ श्रेणी के पदों का सृजन, पति-पत्नी में से एक का राजकीय सेवा में होना व दूसरे का अशासकीय विद्यालय में कार्यरत होने पर धारा 27 का लाभ प्रदान करने की मांग भी की गई।

यहां गोकुल मेहता, रमेश पाण्डेय, दिगम्बर फुलोरिया, धीरेन्द्र कुमार पाठक, संजय जोशी, तारा सिंह बिष्ट, निधि डांगी, गणेश भंडारी, दीपक तिवारी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *