Breaking News
Oplus_131072

महिलाओं का उत्थान पूरे समाज की जिम्मेदारी, उत्साह के साथ मनाया गया महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस

 

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस का 41 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने प्रतिभाग किया।

 

 

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि महिलाओं का उत्थान केवल एक वर्ग विशेष का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों के साथ राजनीतिक मंचों पर भी बराबरी का अवसर मिलना चाहिए। कहा कि आज समाज में जिस प्रकार से महिलाओं के खिलाफ घटनाएं हो रही हैं, वह बेहद गंभीर विषय है।

वक्ताओं ने महिलाओं की समाज में बढ़ती भूमिका पर चर्चा की और महिलाओं के राजनीतिक क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

 

 

 

यहां प्रदेश अध्यक्ष सेवा दल शोभा जोशी, जिला महामंत्री जया जोशी, किरन आर्या, अनीता, फैमिना खान, दीपा गोस्वामी, पुष्पा पांडे, वैभव पांडे, पूरन रौतेला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक धरना, नए लेबर कोड समाप्त करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *