अल्मोड़ा। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिले में कई जगहों पर कार्यक्रम हुए। पुलिस लाईन में निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजन कार्यकम हुआ।
एसएसपी देवेन्द्र पींचा, सीओ गोपाल दत्त जोशी द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद शस्त्रों, औजारों व मशीनों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा की गई। सभी थाना, चौकी, फायर स्टेशनों व अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।
बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट में विश्वकर्मा पूजा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। समारोह का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा केंद्रीय कार्यशाला और प्रयोगशालाओं में किया गया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
यहां संस्थान के निदेशक डॉ. संतोषकुमार हम्पन्नावार, रजिस्ट्रार व विभागाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार, प्रो. सत्येंद्र सिंह, हरीश पंत सहित विभागीय संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं व कर्मचारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


