Breaking News
Oplus_131072

यूथ कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, कहा- BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर

अल्मोड़ा। यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

युकां जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्रित हुए। और सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार व नकल माफियाओं का खुला खेल चल रहा है। नौजवानों के भविष्य को बेचा जा रहा है। जिससे लाखों युवा त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में बार बार पेपर लीक होना गंभीर सवाल खड़े करता है। अब युवा जाग चुका है और सरकार से इसका जवाब मांग रहा है। प्रदेश के नौजवानों के भविष्य से जिस तरह का खिलवाड़ भाजपा सरकार में हो रहा है उसका जवाब युवा आगामी चुनावों में सरकार को देंगे।

 

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, व्यापार मंडल के महामंत्री भैरव गोस्वामी, युकां जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद, गोपाल भट्ट, नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी, वैभव पांडे, दानिश खान, कमल मेहता, भगवान भोजक, राहुल कुमार, सौरभ उप्रेती, विकास रावत, कमलेश उप्रेती, बृजेश जोशी, सुंदर आर्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *