Breaking News

पेपर लीक मामले में कांग्रेस का हल्ला बोल, सीबीआई जांच की मांग

कांग्रेस ने कहा, युवाओं की मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष
पेपर लीक मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्ता होने का लगाया आरोप

 

अल्मोड़ा। यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में युवाओं की मांगों के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने पेपर को निरस्त करने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेताने का काम किया। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा कोई पीड़ित है तो वह युवा हैं। धामी सरकार में युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है। पेपर लीक मामलों में भाजपा से जुड़े हुए लोगों की संलिप्ता पाई जा रही है। उससे स्पष्ट है कि भाजपा पेपर लीक करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नकल रोकने में विफल हुए सूबे के मुख्यमंत्री और आयोग के अध्यक्ष को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, आनंद सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र साह, पीताम्बर पाण्डेय, दीपक कुमार, अरविन्द रौतेला, गोविन्द मेहरा, अम्बी राम आर्य, दीप डांगी, कुंदन रौतेला, नारायण पाण्डेय, बलवंत बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी नवाज खान, नरेंद्र बनोला, भैरव गोस्वामी, दानिश कुरैसी, रमेश भाकुनी, दीपक, इसरार अहमद,, बृजेश पाण्डेय, राधा बिष्ट जया जोशी विपुल कार्की हर्ष कनवाल, देव कनवाल, अजीत कार्की जगदीश तिवारी, सुशील साह, दीवान सिंह, विनोद वैष्णव, परितोष जोशी, धीरज गैलकोटी, शशांक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *