Breaking News
Oplus_131072

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बाजार क्षेत्र का किया भ्रमण, व्यापारियों से जीएसटी दरों में की गई कमी पर ​चर्चा की

अल्मोड़ा। जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को अल्मोड़ा बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और व्यापारियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा कर हाल ही में मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी पर चर्चा की।

 

मंत्री टम्टा ने दुकानदारों को पुष्प भेंट किए और गर्व से कहो यह स्वदेशी है के बोर्ड वितरित किए। उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वें इन बोर्डों को अपने प्रतिष्ठानों पर लगाकर सरकार के स्वदेशी अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग दें।

 

टम्टा ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी, महंगाई का बोझ घटेगा और उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे व्यापारियों के कारोबार को भी गति मिलेगी, क्योंकि सस्ती दरों के कारण ग्राहकों की मांग और खरीदारी बढ़ेगी।

स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देना न सिर्फ़ स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को मज़बूती देता है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारे संकल्प को भी मजबूत करता है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और नई पीढ़ी के लिए स्थायी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में छोटे व्यापारियों के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा हेतु हमारी सरकार द्वारा लगातार सार्थक पहलें की जा रही हैं।

 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के नेतृत्व में दर्जाधारी राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, महापौर अजय वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व दर्जाधारी गोविंद पिलख्वाल सहित अनेक पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा को मिठाई भेंट कर जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस दौरान जिला महामंत्री दर्शन रावत, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, एस. कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, मनोज सनवाल, सीएल टम्टा, ललित मेहता, कैलाश गुरुरानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, मदन बिष्ट, केतन, मनोज जोशी, माधव सिंह, कृष्ण बहादुर, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, संजय बिष्ट, कुंदन चम्याल, अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, दीपक कपूर, आनंद कनवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, पंकज भाकुनी, संजय जोशी, मोहित बिष्ट, चंदन बहुगुणा, रमेश लाल, आशीष कुमार, सलमान अंसारी, करण टम्टा, महिपाल बिष्ट, श्याम पांडे, राहुल टम्टा, पीयूष कुमार, नीरज सांगा, राजेंद्र बिष्ट सहित अनेक व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

जिलाध्यक्ष महेश ने सभी मंडलों के पदाधिकारियों से अपील की कि वें स्वदेशी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान का आयोजन करें, ताकि अभियान का संदेश हर घर तक पहुंचे और आमजन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की प्रेरणा बढ़े।

Check Also

Almora:: डीएम का औचक निरीक्षण, बहुमंजिला पार्किंग में पकड़ी कई अव्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *