Breaking News
Oplus_131072

जिपं सदस्य सल्ला भाटकोट ने राशन कार्ड में अनियमितताओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला पंचायत सदस्य सल्ला भाटकोट शैलजा चम्याल ने ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड से संबंधित अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में कहा है कि विभाग द्वारा राशन कार्डों को जमा करवाया गया। लेकिन अब तक विभाग द्वारा पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बनवाए जा रहे हैं और ना ही पुराने राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्यों के नाम जोड़े जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को खाद्यान्न योजना से वंचित रहना पड़ रहा है।

 

ज्ञापन में कहा कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी भारी परेशानी हो रही है। आयुष्मान कार्ड न होने से गरीब व्यक्तियों को आयुष्मान योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। जिस कारण इलाज के लिए महंगी दवाइयां लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।

 

Check Also

अल्मोड़ा की युवा लेखिका दीपा मेहरा ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से अलंकृत

अल्मोड़ा: देवभूमि की कंदराओं से उठने वाली साहित्यिक गूंज जब युवा प्रतिभाओं के समर्पण से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *