Breaking News
Oplus_131072

नंदादेवी में रामलीला की धूम, छठे दिन शूर्पणखा नासिका छेदन, त्रिसरा वध, खर दूषण वध का मंचन रहा रोचक

अल्मोड़ा। नंदादेवी रामलीला के छठे दिन की रामलीला में शूर्पणखा प्रसंग, शूर्पणखा नासिका छेदन, त्रिसरा प्रसंग, त्रिसरा वध, खर दूषण प्रसंग और खर दूषण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। त्रिसरा का जीवंत और प्रभावशाली अभिनय वरिष्ठ कलाकार परितोष जोशी ने किया। सुर्पनखा का अभिनय सुनील तिवारी सैम और दिव्यांशु जोशी ने किया। सभी पात्रों के अभिनयों को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

 

उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण वर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन रौतेला, वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी, डॉ अविनाश, डॉ प्रतिभा मंगा, अधिवक्ता हिमांशु मेहता, पार्षद पूनम त्रिपाठी
पार्षद मीरा मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर, संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे व अन्य कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट स्वरूप प्रदान की।

 

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला हमें माता-पिता की आज्ञा का पालन करना, वचन की मर्यादा निभाना और सभी के प्रति करुणा और न्याय रखना सिखाती है। राम, भरत, लक्ष्मण, सीता आदि पात्रों से हमें परिवार के प्रति समर्पण, त्याग और प्रेम का आदर्श मिलता है। भरत का राम के लिए त्याग, लक्ष्मण की सेवा भावना, और सीता का धैर्य हमें आदर्श व्यवहार सिखाते हैं।

 

रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। लीला प्रारंभ होने से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक ने किया, जबकि वंदना में हर्षिता पांडे, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती कोमल कांडपाल, मानवी बोरा, काव्या कांडपाल ने अपनी प्रस्तुति दी।

 

राम की भूमिका द्रोण नेगी, लक्ष्मण अविरल जोशी, सीता किरन परगाई, शूर्पणखा सुनील तिवारी सैम और दिव्यांशु जोशी, नकटी प्रेम, त्रिसरा परितोष जोशी, त्रिसरा मंत्री संजय जोशी और हिमांशु परगाई, खर सुमित साह, दूषण वरुण साह, खर दूषण मंत्री अंजन बोरा, मारूत साह और साथियो ने निभाई। खर दूषण मंत्री अंजन बोरा ने हास्य व्यंग कर दर्शकों को खूब हंसाया।

 

संगीत में हारमोनियम पर कमेटी के निर्देशक मोहन जोशी तबले पर शेखर सिजवाली, बांसुरी पर अनिल कुमार ने सहयोग दिया। सुर्पनखा गायन पुष्पा रौतेला ने किया। पात्रों का मेकअप दानिश और राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने संपन्न किया। मंच सज्जा में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा, जगदीश बिष्ट, राजेश पंत, जगदीश भंडारी, लोकेश तिवारी ने बहुत ही छाया चित्र के माध्यम से और शानदार पंचवटी, त्रिसरा और खर दूषण दरबार सेट आदि का निर्माण कर लीला में चार चाँद लगा दिए। पर्दे के पीछे रामलीला के निर्देशक गणेश मेर ने पात्रों को क्रमबद्ध तरह से मंच में भेजने में अपना सहयोग प्रदान किया गया। पात्रों को तैयार करने में हरीश बिष्ट, प्रकाश जोशी और चंद्र मोहन परगाई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम में नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, तारा चंद्र जोशी, प्रकाश पांडे, अनिल सनवाल, अनूप साह, संजय साह, सुभाष अग्रवाल, हरि विनोद साह, राजेंद्र रौतेला, शशि मोहन पांडे, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, दया कृष्ण परगाई, सुन्दर बोरा, दीक्षा हरबोला, अमित उप्रेती, जगदीश वर्मा, संगीता पांडे, पूनम पाठक, भावना पांडे, मीनाक्षी हरबोला, भावना पांडे, संजय जोशी, संदेश नेगी, पार्थ पांडे, आयुष वर्मा, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, वरुण साह, सिद्धार्थ साह, सुमित साह, परीक्षित साह, गिरीश परगाई, हर्षवर्धन पांडे, मानवेन्द्र साह, गोपाला साह, मारूत साह सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Check Also

पत्रकारों से अभद्रता पर भड़के विधायक मनोज तिवारी, नर्सिंग कॉलेज संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा: नगर में एक निजी नर्सिंग कॉलेज के संचालक द्वारा हाल ही में पत्रकारों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *