Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण परिवार के पुतलों का निकाला जुलूस, स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

अल्मोड़ा। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी व दशहरा पर्व सांस्कृतिक नगरी में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। रावण परिवार के डेढ़ दर्जन से अधिक विशालकाय कलात्मक पुतले खासा आकर्षण का केंद्र रहे। नगर में रावण परिवार के पुतलों का भव्य जुलूस निकाला गया। देर रात एसएसजे परिसर के जूलॉजी ग्राउंड में पुतलों का दहन किया गया।

कुल्लू के बाद अल्मोड़ा का दशहरा पर्व पूरे देश में प्रसिद्ध है। रावण परिवार के पुतलों को देखने के लिए नगर समेत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी तादात में लोग पहुंचे। इसके साथ देशभर के अलग अलग कोनों से पहुंचे सैलानी भी कलात्मक पुतलों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

 

 

दोपहर दो बजे से पुतलों का शिखर तिराहा स्थित नगर निगम की पार्किंग के पास पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। जहां दशहरा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रकांत जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, महापौर अजय वर्मा, पूर्व डिप्टी स्पीकरण रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्धाटन करते हुए पुतलों को रवाना किया। जिसके बाद पुतलों को मुख्य बाजार से होते हुए देर शाम जूलाजी ग्राउंड लाया गया। जहां सैकड़ों दर्शकों के बीच पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान पूरा इलाका जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की व संचालन सचिव वैभव पांडे ने किया।

 

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसडीएम संजय कुमार, सीओ जीडी जोशी, हितेश वर्मा, शरद अग्रवाल, ललित कनवाल, दीपक साह, तारा चंद्र जोशी, कैलाश गुरुरानी, अशोक पाण्डे, दीप जोशी, आशीष गुरूरानी, सूरज वाणी, उज्जवल जोशी, विशाल, राजेन्द्र तिवारी, मनोज जोशी, नीरज बिष्ट, सलमान अंसारी, देवेन्द्र भट्ट, दीपक कुमार, हर्षित टम्टा, मुकुल कुमार, अश्विन नेगी, दिनेश मठपाल, दीक्षित जोशी, हितेश नेगी, पंकज कनवाल, दिनेश थापा, मीडिया प्रभारी निर्मल उप्रेती, कपिल मल्होत्रा, ललित लटवाल, दीप डांगी, मनोज सनवाल, कैलाश गुरूरानी, आनंद बल्लभ जोशी, आनन्द सिंह, दीप लाल साह, अमरनाथ सिंह नेगी, जगदीश पाण्डे, प्रकाश पाण्डे, मनोज वर्मा, विनोद वैष्णव, संजय अग्रवाल, परितोष जोशी, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, जगदीश वर्मा संदीप श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व भव्य आतिशबाजी

अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव समिति द्वारा एचएनबी स्टेडियम में सांस्कृतिक एवं आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, अति विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, एसडीएम संजय कुमार, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व बैज अलंकृत कर स्वागत किया गया।

 

यहां सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। साथ ही प्रसिद्ध लोकगायक दीवान सिंह कनवाल, इंदर आर्या समेत अन्य गायकों ने कई कुमाउनी गीतों की धमाकेदार प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *